Advertisement

MI Vs RCB: वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, वीडियो में देखें कैसे छक्के उड़ा मुंबई के गेंदबाजों का किया चैन हराम 

Glenn Maxwell Shots: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार इनिंग खेली है और 38 गेंदों में 68 रन ठोक डाले. उनकी तूफानी इनिंग ने फैंस का दिल खुश कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके लगाए शॉट्स की खूब चर्ता हो रही है. 

MI Vs RCB: वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, वीडियो में देखें कैसे छक्के उड़ा मुंबई के गेंदबाजों का किया चैन हराम 

Glenn Maxwell 68 Runs In 38 Balls

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI Vs RCB) के बीच वानखेड़े में जोरदार जंग दिखी. ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों की खूब खबर ली और धड़ाधड़ शॉट्स लगाए. इन दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है. मैक्सवेल ने तो 206.06 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के भी जड़े. उनकी तूफानी इनिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. 

ग्लेन मैक्सवेल के शॉट को बताया सीजन का सबसे शानदार शॉट
ग्लेन मैक्सवेल के शॉट्स ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और 68 रनों की पारी में उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का तो यहां तक मानना है कि उनके शॉट्स को इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ शॉट घोषित कर दिया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: MI Vs RCB: वानखेड़े में गूंजा आरसीबी-आरसीबी का शोर, ट्विटर पर फैंस ने ली मुंबई इंडियंस की मौज

200 की ऊपर की स्ट्राइक रेट से बनाए रन 
मैक्सवेल ने अपनी तूफानी इनिंग में 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ ही टीवी पर मैच देख रहे आरसीबी फैंस का भी भरपूर मनोरंजन किया. 

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशी की खबर, दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से पहले लौटा खतरनाक ऑलराउंडर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement