Advertisement

MI vs CSK: रोहित की पलटन या धोनी के धुरंधर, कौन जीतेगा मुकाबला जब IPL की दो सबसे सफल टीमें होंगी आमने सामने

MI vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2023 का अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

MI vs CSK: रोहित की पलटन या धोनी के धुरंधर, कौन जीतेगा मुकाबला जब IPL की दो सबसे सफल टीमें होंगी आमने सामने

ipl 2023 mi vs csk live streaming when-and-where-watch-mumbai indians chennai super kings dhoni rohit sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का अब तक का सबसे बड़ा घमासान शनिवार को खेला जाएगा, जब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना करने उतरेगी. आईपीएल (IPL 2023) इतिहास की दोनों सबसे सफल टीमों में हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है. शनिवार को खेले जाने वाले आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में धोनी (MS Dhoni) के धुरंधर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पलटन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई सीजन का दूसरा मैच खेलने उतरेगी और साथ ही खाता खोना चाहेगी तो धोनी एंड कंपनी तीसरा मैच खेलेगी और अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ सुपरजाइंट्स बनी नंबर वन टीम, इन टीमों का अब तक नहीं खुला खाता

शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 11वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी. इस मुकाबले को आप तमिल, मराठी, हिंदी और भोजपूरी सहित कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा, जहां आप हिंदी और इंग्लिश के साथ कई क्षेत्रिय भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मैच देख सकते हैं. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरुन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, संदीप वारियर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, डुआन जानसेन, देवल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और राघव गोयल. 

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, निशांत सिंधु, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आकाश सिंह और भगत वर्मा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement