Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

LSG Vs RCB: आयुष बदोनी का कैच लेकर विराट ने गौतम गंभीर को दिया जवाब, वीडियो में देखें किंग कोहली का अंदाज 

Virat Kohli Flying Kiss: विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही अच्छे फील्डर भी हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के आयुष बदोनी का उन्होंने शानदार कैच लपका जिसके बाद उनका दिया रिएक्शन वायरल हो रहा है. फैंस इसे गौतम गंभीर को दिया जवाब बता रहे हैं. 

LSG Vs RCB: आयुष बदोनी का कैच लेकर विराट ने गौतम गंभीर को दिया जवाब, वीडियो में देखें किंग कोहली का अंदाज 

Virat Kohli Viral Reaction LSG Vs RCB Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला (IPL 2023) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है. इस मैच में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों का जलवा रहा है और 127 रन का स्कोर चेज करने में लखनऊ के पसीने छूटते दिख रहे हैं. विराट कोहली मैच में अपनी बल्लेबाजी के बजाय एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने आयुष बदोनी का कैच लपकने के बाद पहले तो दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस दिया और फिर चुप रहने का इशारा किया. उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं चिन्नास्वामी में आरसीबी को हराने के बाद गौतम गंभीर की हरकत का किंग कोहली ने जवाब दिया है. 

विराट कोहली ने दिया गौतम गंभीर को जवाब 
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस इसे विराट का जवाब मान रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli 30 बॉल में 31 रन बना आउट हुए तो फैंस कहने लगे, 'टेस्ट नहीं टी20 क्रिकेट था'  

दर्शकों को दिया फ्लाइंग किस 
विराट कोहली मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और उन्होंने आयुष बदोनी का कैच लेने के बाद दर्शकों को फ्लाइंग किस भी दिया है. 

विराट कोहली का यह अंदाज कुछ फैंस को खूब पसंद आया है और इस पर मीम्स भी बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए KL राहुल, लोगों ने यहां भी नहीं बख्शा और कर दिया ट्रोल 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement