Advertisement

IPL 2023: RCB के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए KL राहुल, लोगों ने यहां भी नहीं बख्शा और कर दिया ट्रोल

KL Rahul Injured: केएल राहुल का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में अब तक निराशाजनक रहा है और वह ट्रोलिंग भी झेल रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए और सोशल मीडिया पर फैंस ने यहां भी ट्रोल कर दिया. 

IPL 2023: RCB के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए KL राहुल, लोगों ने यहां भी नहीं बख्शा और कर दिया ट्रोल

KL Rahul Injured LSG Vs RCB

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. आरसीबी (LSG Vs RCB) के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए राहुल चोटिल हो गए. इसके बाद कुछ फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं तो कुछ ने यहां भी मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा. हालांकि उनकी ट्रोलिंग करने वालों को फैंस ने करारा जवाब दिया है और कहा कि किसी की बीमारी में या दर्द में होने पर खुश होना शर्मनाक है. राहुल की गैर-मौजूदगी में क्रुणाल पंड्या ने कप्तानी की. 

केएल राहुल को चोटिल होने पर भी होना पड़ा ट्रोल 
विकेटकीपिंग करते हुए केएल राहुल चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से सहारा देकर वापस ले जाना पड़ा लेकिन कुछ लोगों ने इसका भी मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा. 

सोशल मीडिया पर केएल राहुल के आज के मैच में खेलने पर संशय है इसको लेकर काफी मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं.

हालांकि कुछ लोगों ने चोटिल राहुल का मजाक उड़ाने वालों की खबर ली है और कहा है कि ऐसा व्यवहार बहुत निराशाजनक है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में आरसीबी बनाम सुपर जायंट्स का घमासान शुरू, देखें दोनों टीमों की कैसी है प्लेइंग 11

केएल राहुल को चोटिल देखकर डगआउट में बैठीं अथिया शेट्टी भी काफी परेशान हो गई थीं.

यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav की सादगी ने जीता फैंस का दिल, वीडियो में देखें कैसे बच्चों को मिस्टर 360 ने किया खुश 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement