Advertisement

LSG Vs MI: दीपक हुड्डा फिर हुए फेल तो फैंस ने गौतम गंभीर की लगाई क्लास, याद दिलाया विराट कोहली पर कमेंट

Deppak Hooda Flop Show: आउट ऑफ फॉर्म चल रहे दीपक हुड्डा मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग के लिए उतरे. उन्हें एक जीवनदान भी मिला लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. 

LSG Vs MI: दीपक हुड्डा फिर हुए फेल तो फैंस ने गौतम गंभीर की लगाई क्लास, याद दिलाया विराट कोहली पर कमेंट

Deepak Hooda LSG Vs MI Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में दीपक हुड्डा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिहाज से अहम मुकाबले में भी वह फेल रहे और सिर्फ 5 रन बना सके. 2 रन के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला था लेकिन हुड्डा उसका फायदा नहीं उठा सके. अब उनके फ्लॉप शो पर भी फैंस मेंटॉर गौतम गंभीर की जमकर क्लास लगा रहे हैं. हुड्डा से ज्यादा सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को ट्रोल किया जा रहा है. 

फैंस ने विराट कोहली से तुलना करने वालों की लगाई क्लास
सोशल मीडिया पर दीपक हुड्डा को विराट कोहली की जगह पर टीम इंडिया में नंबर 3 पर आजमाने के सुझाव देने वालों की भी क्लास लगा दी है. गौतम गंभीर भी कई बार हुड्डा को नंबर पर 3 पर मौका देने की बात कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Shubman Gill इस साल बना रहे कई नए कीर्तिमान, तूफानी शतक के साथ ध्वस्त किया सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली के फैंस को अपनी नाराजगी जाहिर करने का एक और मौका भी मिल गया है.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपक हुड्डा को लगातार मौके देना सरासर गलत है. पिछले कुछ वक्त से वह प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह नहीं खेल रहे हैं.

यह भी पढे़ं: 'जिंदगी के आखिरी लम्हों में ये देखना चाहता हूं', धोनी की तारीफ करते करते रो पड़े सुनील गावस्कर, देखें वीडियो 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement