Advertisement

KKR vs SRH: एक से बढ़कर एक धुरधंर हैं इस टीम के पास, आज कोलकाता की नैया कौन कराएगा पार?

KKR vs SRH Live Streaming: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को फैंस अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव देख सकते हैं.

KKR vs SRH: एक से बढ़कर एक धुरधंर हैं इस टीम के पास, आज कोलकाता की नैया कौन कराएगा पार?

ipl-2023 kkr vs srh-live-streaming-when-and-where-watch-kolkata knight riders-vs-sunrisers hyderabad live

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. दोनों टीमों ने आखिरी मुकाबला 9 अप्रैल को खेला था और दोनों को जीत मिली थी. इस मुकाबले में जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से एडेन मार्करम और नीतीश राणा की टीम उतरेगी. दोनों टीमों ने अभी तक 3-3 मुकाबले खेले हैं जहां कोलकाता को दो मैचों में जीत मिली है तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछसे मैच में सीजन की पहली जीत हासिल की. कोलकाता के इडेन गार्डेंस में दोनों टीमों अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

ये भी पढ़ें: हैदराबाद के इन खिलाड़ियों से सावधान रहना चाहेगी कोलकाता, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2023 का 18वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेल जाएगा. यह मैच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला जाएगा.  

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच कब खेला जाएगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा. यह आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला है.  

KKR vs SRH मैच कितने बजे से शुरू होगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.

KKR vs SRH मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बांग्ला, भोजपुरी जैसी भाषाओं में इस मुकाबला का सीधा प्रसारण होगा. 

KKR vs SRH Live Streaming मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध है. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देखा जा सकता है. इसके लिए किसी भी प्रकार की सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement