Advertisement

Shah Rukh Khan पहुंचे KKR को सपोर्ट करने, वीडियो में देखें झूमे जो पठान पर कैसे लूटी लाइमलाइट

Shah Rukh Khan Comes To Support KKR: ईडन गार्डंस में 4 साल बाद आईपीएल मैच हो रहा है और केकेआर को सपोर्ट करने के लिए मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे हैं. उन्होंने मैच के दौरान झूमे जो पठान पर कुछ स्टेप दिखाकर फैंस को एंटरटेन भी किया. 

Shah Rukh Khan पहुंचे KKR को सपोर्ट करने, वीडियो में देखें झूमे जो पठान पर कैसे लूटी लाइमलाइट

Shah Rukh Khan During KKR Vs RCB Match

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोलकाता नाइट राइडर्स 4 साल बाद अपने होमग्राउंड में खेल रही है. केकेआर बनाम आरसीबी (KKR Vs RCB) के मुकाबले में शाहरुख खान भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे और इस दौरान फैंस को जमकर एंटरटेन भी किया. फैंस ही स्टेडियम में किंग खान को देखकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने दर्शकों को झूमे जो पठान पर डांस मूव्स भी दिखाए. 

शाहरुख के लिए दिखी दीवानगी 
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस से लेकर कई और जाने-माने क्रिकेटर दोनों टीमों में हैं लेकिन किंग खान के लिए फैंस की दीवानगी कम नहीं हुी. आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख जब भी अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए किसी भी ग्राउंड पर आते हैं तो फैंस उनका जोरदार स्वागत करते हैं. 

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डंस में रसल का बल्ला उगलता है आग, डेथ ओवर्स में ठोक चुके हैं 95 छक्के

सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख की झलकियां शेयर कर रहे हैं और उन्हें डगआउट में देखकर खूब खुश भी हैं. मैच की बात करें तो ईडन गार्डंस में आरसीबी ने टॉस जीता है.

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डंस पर लिखे जाएंगे नए कीर्तिमान, जानें वो 10 रिकॉर्ड जो खतरे में हैं आज

शाहरुख खान के साथ सुहाना भी ईडन गार्डंस आई हैं और केकेआर का फ्लैग लहराती नजर आ रही हैं. सुहाना पहले भी कई बार आईपीएल मैच के दौरान दिख चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement