Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को आज पहली बार हराने में कामयाब होगी चेन्नई सुपर किंग्स? जानें दोनों के बीच के आंकड़े

IPL 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत हासिल की थी.

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को आज पहली बार हराने में कामयाब होगी चेन्नई सुपर किंग्स? जानें दोनों के बीच के आंकड़े

ipl-2023 gujarat titans vs chennai super kings head to head match time and live details indian premier league

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुक्रवार को भारत के हर गली में क्रिकेट को रोमांच एक बार फिर से छाने वाला है. आईपीएल के 16वें संस्करण का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा लेकिन क्रिकेट फैंस दुनिया के किसी भी कोने से इन मुकाबलों के लुत्फ उठा सकते हैं. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने सामने होंगी. अब तक खेले गए 15 संस्करण के 9 सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब भी जीता है. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया और खिताब जीतकर सभी को हैरान कर दिया. अब दोनों टीमें उद्घाटन मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. इस मुकाबले को जियो सिनेमा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: धोनी के रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया कब तक IPL खेल सकते हैं माही

4 बार की आईपीएल चैंपियन पिछले सीजन दो बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरी थी. और ये जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स एक मैच भी नहीं जीत सकी हैं. कुल मिलकर डिफेंडिंग चैंपियन के माही एंड कंपनी कभी हरा नहीं सकी है. इस बार पहले ही मुकाबले में धोनी के पास इस कहानी को बदलने का शानदार मौका होगा. ये मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. 

IPL 2023 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटिल, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, केएस भरत और मोहित शर्मा.

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, भगत वर्मा, मोइन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर , महेश ठीकशाना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन और अजय मंडल.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement