Advertisement

GT Vs RR: अहमदाबाद में नंबर 1 के लिए जंग, घर में हो या सफर कर रहे हों फ्री में यहां देखें महासंग्राम 

Gujrat Vs Rajasthan Live Streaming: आईपीएल 2023 में सुपर संडे को पिछले सीजन की विजेता और उप-विजेता टीम का मैच देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल यहां जानें. 

GT Vs RR: अहमदाबाद में नंबर 1 के लिए जंग, घर में हो या सफर कर रहे हों फ्री में यहां देखें महासंग्राम 

Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 में रविवार का दिन सुपर संडे है. इस संडे कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के साथ ही गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला है. पिछले सीजन में गुजरात ने टाइटल जीता था जबकि राजस्थान उप-विजेता रही थी. दोनों टीमें इस सीजन में काफी जोरदार लग रही हैं और फैंस को इनके बीच रोमांचक घमासान की पूरी उम्मीद है. आप घर बैठे मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग ती सारी डिटेल यहां मौजूद है. 

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच कब है? 
आईपीएल 2023 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच रविवार, 16 अप्रैल को खेला जाना है. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता को मात देने के लिए मुंबई इंडिंयस की क्या होगी रणनीति, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच कब शुरू होगा?
भारतीय समयासार  मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले शाम 7 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में जोस बटलर की दीवानी ने कहा आई लव यू, Video में देखें क्रिकेटर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals के बीच मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
IPL 2023 के सभी मुकाबलों के टीवी पर प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. हिंदी, अंग्रेजी के साथ बांग्ला, भोजपुरी, गुजराती जैसी की भारतीय भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ लेते हुए मैच देख सकते है. 

Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals Live Streaming मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?
आईपीएल 2023 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा रही है और आप मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं. डिजिटल में यह मैच जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement