Advertisement

GT Vs LSG: आज पंड्या ब्रदर्स के बीच होगा जोरदार घमासान, जानें घर बैठे फ्री में इस मैच का कैसे ले सकते हैं लुत्फ 

GT Vs LSG Live Streaming: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला रविवार को खेला जाना है. दो भाई हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों टीमों की कप्तानी कर रहे हैं और मैच के रोमांच का मजा आप घर बैठे ले सकते हैं. 

GT Vs LSG: आज पंड्या ब्रदर्स के बीच होगा जोरदार घमासान, जानें घर बैठे फ्री में इस मैच का कैसे ले सकते हैं लुत्फ 

GT Vs LSG Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 का 51वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (GT Vs LSG) के बीच होने वाला है. सोशल मीडिया पर मैच को लेकर अभी से पंड्या ब्रदर्स ट्रेंड कर रहे हैं. दो टीमों के बजाय इस मुकाबले को दो भाइयों के बीच जंग की तरह देखा जा रहा है. गुजरात टाइटंस फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला मुकाबला चेन्नई के साथ रद्द हो गया था. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी. जानें घर बैठे इस रोमांचक जंग का मजा कैसे ले सकते हैं. 

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कब है?  
IPL 2023 का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (GT vs LSG) के बीच रविवार, 7 मई को खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें: फिल सॉल्ट ने जड़ दिए 6 छक्के, दिल्ली ने 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया विशाल लक्ष्य

Gujrat Titans Vs Lucknow Super Giants के बीच मुकाबला किस ग्राउंड पर खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) अहमदाबाद में खेला जाएगा. 

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने कितने बजे से शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले दोपहर 3 बजे होगा. 

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर कहां देख सकते हैं?
इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं. हिंदी-अंग्रेजी समेत भोजपुरी उड़िया जैसी अलग-अलग भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ ले सकते हैं. आईपीएल मैचों के टीवी प्रसारण के अधिकार स्टार नेटवर्क के पास साल 2023 से 2027 तक के लिए हैं. 

यह भी पढे़ं: आखिरी 5 में से 4 मैच जीतकर दिल्ली अंक तालिका में चढ़ी ऊपर, टाइटंस टॉप पर बरकरार

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?
GT Vs LSG Live Streaming मोबाइल पर जियो सिनेमा (JioCinema) एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. जियो यूजर्स यहां फ्री में लाइव-स्ट्रीम कर सकेंगे. जियो के अलावा नॉन जियो यूजर्स भी इस मैच का मजा ले सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement