Advertisement

IPL 2023: गुजरात के पावर हिटर्स होमग्राउंड पर मचाएंगे धमाल या केकेआर का दिखेगा दम, यहां देखें घर बैठे रोमांचक जंग

GT Vs KKR Live Streaming: गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले के लिए फैंस अभी से काफी उत्सुक हैं. दोनों ही टीमें अच्छी लय में दिख रही हैं और पावर हिटर्स से भरी हैं. मैच के लाइव प्रसारण की सभी डिटेल जानें यहां. 

IPL 2023: गुजरात के पावर हिटर्स होमग्राउंड पर मचाएंगे धमाल या केकेआर का दिखेगा दम, यहां देखें घर बैठे रोमांचक जंग

Gujrat Titans Vs KKR Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT Vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है क्योंकि पिछले मैच में केकेआर ने जीत हासिल की है और गुजरात अपने दोनों मैच जीत चुकी है. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है. अगर आप घर बैठे टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं या फोन या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ लेना है तो सारी डिटेल यहां मौजूद है.

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders के बीच मैच कब खेला जाएगा? 
आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 9 अप्रैल को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपरजाइंट्स बनी नंबर वन टीम, इन टीमों का अब तक नहीं खुला खाता

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

गुजरात बनाम कोलकाता मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोहपर 3.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.

यह भी पढ़ें: GT vs KKR: अहमदाबाद में गुजरात का विजय रथ रोक पाएगी केकेआर, जानें पिच से जुड़े आंकड़े क्या कहते हैं

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट रािडर्स के बीच आईपीएल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच आईपीएल 2023 का 13वां मैच का लाइव प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी समेत कई भारतीय भाषाओं में होगा. 

Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders Live Streaming कब और कहां देख सकते हैं?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 13वें मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं. मोबाइल या लैपटॉप पर आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement