Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

GT Vs DC: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने तहस-नहस की दिल्ली की पारी, पावरप्ले में आधी टीम लौटी पवेलियन

Mohammed Shami 3 Wickets: अहमदाबाद में  मोहम्मद शमी के तूफानी अटैक के सामने दिल्ली कैपिटल्स ने सरेंडर कर दिया है. शमी ने पावर प्ले में ही 3 विकेट चटकाकर दिल्ली की पूरी पारी तहस-नहस कर दी.

GT Vs DC: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने तहस-नहस की दिल्ली की पारी, पावरप्ले में आधी टीम लौटी पवेलियन

Mohammed Shami 4 Wickets GT Vs DC Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (Gujrat Titans Vs Delhi Capitals)  के बीच जारी मुकाबले में दिल्ली की हालत पतली दिख रही है. मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में ही 4 खिला़ड़ियों को चलता कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स के 5 विकेट सिर्फ 23 के स्कोर पर गिर चुके हैं. शमी की घातक गेंदबाजी का पहला शिकार फिलिप सॉल्ट बने. सॉल्ट को मैच की पहली ही गेंद पर उन्हें कैच आउट करा दिया. पावरप्ले में 3 ओवर में 7 रन देकर उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. 

मोहम्मद शमी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 
अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. बैटिंग के लिए अनुकूल बताई जा रही पिच पर उन्होंने दिल्ली के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया. पहली ही गेंद पर उन्होंने पहला विकेट ले लिया. 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli का नया पोस्ट वायरल, लोग बोले ‘किंग एक कॉल करो बस सब मैदान पर होंगे’  

सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है. इन 4 विकेट के साथ ही अब पर्पल कैप भी उनके सिर पर सज गया है. 

यह भी पढे़ं: कौन है यह अफगान क्रिकेटर जो विराट से लेकर शाहिद अफरीदी तक से कर चुका है झगड़ा

ये 4 खिलाड़ी बने शमी का शिकार 
दिल्ली के टॉप ऑर्डर की शमी के सामने एक नहीं चली और एक के बाद एक 4 विकेट उनके 3 ओवर के स्पैल में ही गिर गए. शमी ने पहले ओवर की पहली गेंद पर फिलिप सॉल्ट को डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया. उसका दूसरा शिकार राइली रूसो बने जो सिर्फ 8 रन ही बना सके. तीसरा विकेट उन्होंने मनीष पांडे के रूप में लिया जिन्होंने 4 गेंदों में 1 रन बनाए. शमी ने इसके बाद प्रियम गर्ग को चलता किया. दिल्ली के 5 खिलाड़ी 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को राशिद खान ने रन आउट किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement