Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023: अहमदाबाद में ये खिलाड़ी करेंगे छक्के चौकों की बारिश, जानें ओपनिंग मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

Player To Watch in GT vs CSK: अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइंटस की टीमें आपस में भिडेंगी. जानें किन खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी.

IPL 2023: अहमदाबाद में ये खिलाड़ी करेंगे छक्के चौकों की बारिश, जानें ओपनिंग मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

ipl 2023 gt-vs-csk-predicted-xi-pitch-report-and-injury-updates-for-gujarat-titans-vs-chennai-super-kings

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2023) के 16वें संस्करण का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) कमर कस चुकी हैं. दोनों टीमों ने पिछले सीजन के तुलना में कई बदलाव किए हैं लेकिन मुख्य खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं. खासतौर पर गुजरात टाइटंस के वो सभी मुख्य खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं जिन्होंने पिछले साल खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार मैदान पर भिड़ी थीं और दोनों बार जीत गुजरात टाइटंस को मिली थी. तीसरी बार जब ये दोनों टीमें आईपीएल (IPL 16) में आमने सामने होंगी, तो कैसी प्लेइंग 11 होगी और किन खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी. 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में धोनी के धुरंधरों का चलेगा सिक्का या पंड्या के टाइटंस दिखाएंगे दम? 

IPL 2023 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम टीम

शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राशिद खान, शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल, श्रीकर भरत, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, उर्विल पटेल, विजय शंकर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ओडियन स्मिथ, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, मोहित शर्मा और प्रदीप सांगवान.

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, भगत वर्मा, मोइन अली, आकाश सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महेश तिक्षणा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन और अजय मंडल.

GT vs CSK के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित 11

रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल और मोहित शर्मा.

GT vs CSK के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित 11

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे और काइल जैमीसन.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

1. एमएस धोनी 
2. दीपक चाहर
3. शुभमन गिल
4. हार्दिक पंड्या
5. राहुल तेवतिया
6. मैथ्यू वेड
7. राशिद खान
8. डेवोन कॉनवे
9. ऋतुराज गायकवाड़
10. बेन स्टोक्स
11. रवींद्र जडेजा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement