Advertisement

IPL 2023: गौतम गंभीर पर मीम्स का सिलसिला जारी, विराट कोहली से लेकर धोनी तक फैंस कर रहे हिसाब चुकता 

Guatam Gambhir Memes: आईपीएल 2023 में गौतम गंभीर पर खिलाड़ियों से ज्याद मीम्स बने हैं. एलिमिनेटर मैच में मिली हार के बाद फैंस विराट कोहली से लेकर धोनी पर किए उनके बयानों की याद दिला रहे हैं. गंभीर अभी तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. 

IPL 2023: गौतम गंभीर पर मीम्स का सिलसिला जारी, विराट कोहली से लेकर धोनी तक फैंस कर रहे हिसाब चुकता 

Gautam Gambhir Fans Reaction

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर चौथे स्थान पर खत्म हुआ. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हराया है. सोशल मीडिया पर मैच खत्म होने के एक दिन बाद भी टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ विराट कोहली के साथ झगड़े की याद दिला रहे हैं. बता दें कि इस सीजन में विराट और गंभीर के झगड़े के बाद दोनों के ऊपर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया था. 

गौतम गंभीर को फैंस ने दिलाई विराट कोहली की याद 
लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मैच में 81 रनों से हार मिली है जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे जैसे को तैसा बता रहे हैं. विराट और गौतम गंभीर को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: फ्लाइट में तिलक वर्मा सो रहे थे आराम से, वीडियो में देखें सूर्या ने कैसे उड़ाई टीममेट की नींद 

रोहित शर्मा के साथ बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल 
आम तौर पर हार के बाद नाराज होते दिखने वाले गौतम गंभीर मैच के बाद रोहित शर्मा के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. कुछ फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आई है और कह रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. इसके बाद कुछ फैंस ने क्रिएटिविटी दिखाते हुए ड्रेसिंग रूम का सीन ही क्रिएट कर दिया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Final के साथ पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीन लेगा BCCI, बनाया ये सॉलिड प्लान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement