Advertisement

LSG Vs MI: विराट कोहली से लफड़ा और रोहित शर्मा संग मस्ती, वीडियो में देखें गौतम गंभीर और हिटमैन का जबरदस्त याराना 

Rohit Sharma Gautam Gambhir Video: विराट कोहली से झगड़े के बाद से ही गौतम गंभीर खबरों में बने हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस के साथ मैच से पहले उनका रोहित शर्मा के साथ एक खुशनुमा वीडियो सामने आया है. दोनों काफी देर तक हंसी मजाक और बातचीत करते दिखे हैं. 

LSG Vs MI: विराट कोहली से लफड़ा और रोहित शर्मा संग मस्ती, वीडियो में देखें गौतम गंभीर और हिटमैन का जबरदस्त याराना 

Gautam Gambhir Rohit Sharma Video LSG Vs MI Match

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गौतम गंभीर आईपीएल 2023 में विराट कोहली के साथ पंगे की वजह से चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले उनका कोहली से विवाद का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार आ गई थी. अब मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Vs MI) के बीच मैच से पहले का एक वीडियो काफी चर्चा में है. दरअसल गंभीर और रोहित का वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें दोनों गले मिलते और देर तक बातचीत करते दिख रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर ही विराट बनाम रोहित की तुलना होती रहती है. 

गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा का दोस्ताना 
वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है जिसमें रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की दोस्ती दिख रही है. दोनों गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाते हैं और फिर काफी देर तक मुस्कुराते हुए कुछ बात करते हैं. बता दें कि गंभीर ने कई बार रोहित शर्मा को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान बताया है. 

यह भी पढ़ें: दीपक हुड्डा फिर हुए फेल तो फैंस ने गौतम गंभीर की लगाई क्लास, याद दिलाया विराट कोहली पर कमेंट 

दिल्ली के हैं गंभीर और विराट लेकिन आपस में नहीं है अच्छी दोस्ती 
फैंस के लिए यह भी अचरज की बात है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों ही दिल्ली के लिए खेलते हैं लेकिन दोनों के बीच में दोस्ती नहीं है. साल 2013 में भी दोनों खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए थे. आम तौर पर एक ही घरेलू टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों की बॉन्डिंग काफी अच्छी होती है. खुद रोहित शर्मा के अच्छे दोस्त अजिंक्य रहाणे हैं जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई से खेलते हैं. विराट और गौतम के बीच संबंध काफी तल्ख हैं और दोनों एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं. 

यह भी कमेंट: मुनव्वर फारूकी को प्री मैच शो में बुलाने पर हंगामा, जानें क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा बॉयकॉट स्टार स्पोर्ट्स  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement