Advertisement

DC Vs SRH: घर में दिल्ली कैपिटल्स पड़ेगी भारी या हैदराबाद लौटेगी जीत के ट्रैक पर, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट 

DC Vs SRH Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस उत्साहित हैं. अब तक उन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है. जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल. 

DC Vs SRH: घर में दिल्ली कैपिटल्स पड़ेगी भारी या हैदराबाद लौटेगी जीत के ट्रैक पर, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट 

DC Vs KKR Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC Vs SRH) के बीच आईपीएल 2023 का 40वां मैच खेला जाना है. दोनों ही टीमें फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर क्रमश: 10वें और 9वें नंबर पर है. यह मैच जीतना दिल्ली
और हैदराबाद दोनों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इस जीत से ही उनकी प्लेऑफ के लिए जैसे-तैसे ही सही उम्मीदें बची रहेंगी. इस सीजन में पिछली बार जब दोनों का आमना-सामना हैदराबाद में हुआ था तो दिल्ली कैपिटल्स ने मैच जीता था. अब हैदराबाद के पास उस हार का बदला लेने का मौका है. जानें यह रोमांचक घमासान घर बैठे कैसे देख सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच कब है?
IPL 2023 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. यह मैच शनिवार, 29 अप्रैल को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: आर अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में, KKR का यह गेंदबाज आज बना सकता है यह कीर्तिमान 

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) में खेला जाएगा. यह दिल्ली की टीम का होमग्राउंड भी है. 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कब शुरू होगा?
भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.
 
DC Vs SRH मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

IPL 2023 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है. हिंदी, अंग्रेजी के साथ भोजपुरी, तमिल उड़िया जैसी कई भारतीय भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: KKR Vs GT: कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर संकट के बादल, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

Delhi Capitals Vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं? 
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां आफ फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement