Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023: मैच से पहले गुरु के पैर छूकर लिए आशीर्वाद, फिर गेंदबाजों पर टूटकर बरसे, मैच में बनाए इतने सारे रिकॉर्ड

Indian Premier League 2023 में विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और अर्धशतक ठोक दिया. वह सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारी खेलने वाले भारतीय बन गए.

IPL 2023: मैच से पहले गुरु के पैर छूकर लिए आशीर्वाद, फिर गेंदबाजों पर टूटकर बरसे, मैच में बनाए इतने सारे रिकॉर्ड

ipl 2023 dc vs rcb virat kohli touched-childhood-coach-rajkumar-sharma-feet-and smashed 46 ipl fifty

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के 50वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद क्रिकेट फैंस एक बार फिर से विराट कोहली (Virat Kohli) के दीवाने हो जाएंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा स्टेडियम में पहुंचे. विराट कोहली देखते ही उनकी ओर चल पड़े और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. कोहली ने बचपन के कोच का पैर छूकर सबका दिल जीत लिया. दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ ही विराट कोहली मैदान पर उतरे और उन्होंने यहां बल्ले से भी धमाल मचाया. 

ये भी पढ़ें: मास्टरमाइंड धोनी के दिमाग की आप भी देंगे दाद, वीडियो में देखें कैसे रोहित को अपनी जाल में फंसाया

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. विराट ने इस मैच में 46 गेंदों में 55 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 बेहतरीन चौके लगाए.  कोहली ने फाफ डुप्लेसी के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की. इस दौरान कोहली ने अक्षर पटेल के ओवर में चौका लगाते ही आईपीएल में 7000 रन पूरे किए. वह आईपीएल के इतिहास में 7000 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में 51वीं फिफ्टी प्लस पारी खेली. वह सबसे अधिक पचास से अधिक पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं. कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 46 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं. कोहली के अलावा डुप्लेसी ने 45 रन की पारी खेली. दोनों के आउट होने के बाद लमरोर ने 54 रन की पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement