Advertisement

DC vs KKR: आज Delhi Capitals का खुलेगा जीत का खाता? अरुण जेटली स्टेडियम में KKR से होगा मुकाबला

DC vs KKR Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन अपनी पहली जीत का इंजतार है तो दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स तालिका में ऊपर चढ़ना चाहेगी.

DC vs KKR: आज Delhi Capitals का खुलेगा जीत का खाता? अरुण जेटली स्टेडियम में KKR से होगा मुकाबला

ipl-2023-dc-vs-kkr-live-streaming-when-and-where-watch-delhi capitals-vs-kolkata knight riders

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आज अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम होगी जो आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल (IPL 2023 Points Table) में 7वें स्थान पर है. दिल्ली की टीम अभी तक सिर्फ डेविड वार्नर (David Warner) के भरोसे टिकी रही है जिसकी वजह से उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है. दूसरी ओर कोलकाता की टीम को हर एक मैच में कोई अलग स्टार मिल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स को भी अगर आज जीत का खाता खोलना है तो एकजुट होकर खेलना होगा. 

ये भी पढ़ें: रावलपिंडी में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान, जानें इस ग्राउंड पर टॉस की होगी कितनी बड़ी भूमिका  

दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच कब है?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला  20 अप्रैल, गुरुवार को खेला जाएगा. 

DC vs KKR का मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शान 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. 

DC vs KKR का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. आईपीएल की लाइव कमेंट्री हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला और भोजपुरी समेत कई और भाषाओं में हो रही है. 

DC vs KKR Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?

जियो सिनेमा एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement