Advertisement

DC Vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में मैच देखने पहुंचे ऋषभ पंत, कैप्टन को देख फैंस हुए इमोशनल 

Rishabh Pant Watching Match: दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने के लिए ऋषभ पंत भी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हैं. फैंस उन्हें देख काफी खुश हैं और इमोशनल भी हो रहे हैं. 

DC Vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में मैच देखने पहुंचे ऋषभ पंत, कैप्टन को देख फैंस हुए इमोशनल 

Rishabh Pnat Watching Match DC Vs GT 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली की अरुण जेटली स्टेजडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC Vs GT) के बीच मुकाबला देखने के लिए ऋषभ पंत भी पहुंचे. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हैं. पंत स्टेडियम पहुंचे और उन्हें स्क्रीन पर देखते ही हर ओर आरपी, आरपी औ पंत का शोर होने लगा. पंत ने भी प्रशंसकों का हाथ हिलाकर स्वागत किया. बता दें कि एक्सीडेंट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज की सर्जरी हो चुकी है और वह अब रिकवर कर रहे हैं. 

फैंस ऋषभ पंत को देखकर हैं काफी खुश 
ऋषभ पंत को स्टेडियम में देखकर फैंस बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर भी वह ट्रेंड कर रहे हैं. यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए उनके सिक्स मिस करने की बात कर रहे हैं.

Wishing you a speedy recovery bro....

Can't wait to see you sledging from behind the stumps and hitting those one handed sixes in front of the stumps

Test cricket has indeed become boring without you ❤️

— ً (@SarcasticCowboy) April 4, 2023

यह भी पढ़ें: IPL 2023 से आई डराने वाली खबर, इस वजह से कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की नहीं सुनाई देगी टूर्नामेंट में आवाज 

कुछ फैंस सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शक हों या घर पर टीवी पर देख रहे फैंस, सभी पंत की एक झलक पाकर खूब खुश हैं.

Rishabh Pant 🤩❤️ pic.twitter.com/rB7VH77gih

— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) April 4, 2023

यह भी पढ़ें: ड्वेन ब्रावो की मां के बर्थडे पर धोनी ने भेजा प्यार भरा पैगाम, वीडियो देख कहेंगे सुपर क्यूट हैं कैप्टन कूल

ऋषभ पंत अपनी गाड़ी से स्टेडियम पहुंचे थे और उन्हें ज्यादा न चलना पड़े इसके लिए उनकी एंट्री विशेष गेट से हुई थी. फैंस उन्हें गाड़ीसे उतरते देखखर काफी खुश हो गए. 

The moment Rishabh Pant arrives in the Kotla stadium. pic.twitter.com/khQJf4NKav

— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 4, 2023

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement