Advertisement

DC Vs CSK: प्लेऑफ के लिए विजय रथ लेकर धोनी सेना का दिल्ली कूच, तस्वीर देख आप भी कहेंगे बाहुबली अवतार

DC Vs CSK Playoffs Match: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. इस मैच में जीत के साथ चेन्नई का प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा लेकिन दिल्ली कैपिटल्स बड़ा उलटफेर कर सकती है. 

DC Vs CSK: प्लेऑफ के लिए विजय रथ लेकर धोनी सेना का दिल्ली कूच, तस्वीर देख आप भी कहेंगे बाहुबली अवतार

CSK Vs DC Match Preview

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. चेन्नई के लिए इस मैच में जीत करो या मरो मुकाबले के जैसे जरूरी है. दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन अब तक CSK का भी प्लेऑफ के लिए टिकट पक्का नहीं हो सका है. अगर धोनी की टीम का यह मैच जीत जाती है तो 17 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लेगी. दिल्ली में होने वाले मुकाबले से पहले सीएसके के ट्विटर हैंडल से टीम की तैयारियों को और जज्बे को दिखाने वाली एक तस्वीर शेयर की गई है. 

दिल्ली कूच के लिए चेन्नई है तैयार 
इस साल महेंद्र सिंह धोनी किसी भी ग्राउंड पर हों, हर ओर उनके नाम की ही आवाज सुनाई देती है. फैंस मानकर चल रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है और इसलिए उन्हें सब ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से पहले CSK ने कुछ इस अंदाज में अपनी तैयारियों की झलक दिखाई है. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज जो न कर पाए उसे यशस्वी ने कर दिखाया, बनाया यह रिकॉर्ड  

इस तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. मुकाबला शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. अब तक सिर्फ गुजरात टाइटंस के नाम प्लेऑफ का टिकट पक्का हुआ है और गुजरात प्वाइंट्स टेबल पर भी पहले नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: CSK Vs DC: प्लेऑफ के लिए अहम मैच में नहीं खेलेंगे धोनी! घुटने की चोट पर दिया आया नया अपडेट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement