Advertisement

CSK Vs SRH: चेन्नई में चलेगा धोनी के धुरंधरों का जलवा या सनराइजर्स हैदराबाद करेगी हैरान, फ्री में यहां देखें रोमांचक घमासान

Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 29वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. घर बैठे लाइव मैच का लुत्फ कैसे ले सकते हैं जानें सारी डिटेल. 

CSK Vs SRH: चेन्नई में चलेगा धोनी के धुरंधरों का जलवा या सनराइजर्स हैदराबाद करेगी हैरान, फ्री में यहां देखें रोमांचक घमासान

CSK Vs SRH Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK Vs SRH) के बीच होने वाले रोमांचक घमासान के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. यह मुकाबला सीएसके के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. इस मैच में धोनी के खेलने को लेकर संशय भी है क्योंकि उनकी घुटने की चोट बढ़ने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी इस मैच में रेस्ट कर सकते हैं ताकि आगे के मुकाबलों के लिए पूरी तरह से फिट हो सकें. अगर आप घर में टीवी या फोन पर मैच देखना चाहते हैं तो सारी डिटेल यहां मौजूद है.

IPL 2023 का 29 वां मुकाबला कब और किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? 
आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार, 21 अप्रैल को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: PBKS Vs RCB: मोहाली में फेल हुई पंजाब किंग्स, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 24 रनों से हराया

CSK Vs SRH के बीच मैच किस वेन्यू पर खेला जाना है? 
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला सीएसके के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad के बीच मैच भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा? 
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 7 बजे टॉस होगा. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: जोस बटलर का यह अंदाज आपने देखा नहीं होगा पहले, डैडी सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कैसे देख सकते हैं? 
आईपीएल 2023 के सभी मुकाबलों के लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया, पंजाबी, भोजपुरी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. 

CSK Vs SRH Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं? 
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी. अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो फ्री में मैच का लुत्फ अपने फोन या लैपटॉप पर ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement