Advertisement

CSK Vs LSG: धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए टूटे व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, देखें किस छक्के की दीवानी हुई पब्लिक

MS Dhoni IPL 2023 Record: चेपॉक में 4 साल बाद जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो हर ओर धोनी-धोनी का शोर था और व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूट गए. 

CSK Vs LSG: धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए टूटे व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, देखें किस छक्के की दीवानी हुई पब्लिक

MS Dhoni CSK Vs LSG

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मुकाबला साल 2019 में खेला था. हालांकि वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं. सोमवार को जब 4 साल बाद चेन्नई में खेलने के लिए उतरे तो हर ओर धोनी का नाम गूंज रहा था. इतना ही नहीं उनकी बैटिंग (CSK Vs LSG) देखने के लिए व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए.  ट्विटर पर भी पूर्व भारतीय कप्तान ट्रेंड हो रहे हैं. 

व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूटे 
चेन्नई में धोनी की बैटिंग देखने के लिए फैंस बेसब्र थे और धोनी जब बैटिंग के लिए उतरे तो हर ओर उनका ही नाम गूंज रहा था. उन्होंने शुरुआती 2 गेंदों में छक्के भी लगाए लेकिन तीसरी गेंद पर आउट हो गए. 

यह भी पढ़ें: CSK Vs LSG: ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से आया तूफान, ट्विटर पर आई टीम इंडिया में सेलेक्शन की डिमांड

व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूटे 
चेपॉक में धोनी को खेलते देखने के लिए व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 1.7 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा पर उन्हें बैटिंग करते देखा है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: 65 करोड़ के इन 4 खिलाड़ियों ने अब तक मिल कर बनाए कुल 54 रन, आंकड़े देख लग जाएगा सदमा

IPL में पूरे किए 5,000 रन
धोनी ने इस मैच में 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाए और फैंस उनका वीडियो बार-बार शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में 5,000 रन भी पूरे किए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement