Advertisement

CSK Vs GT Weather Report: चेन्नई और गुजरात के रोमांच पर कहीं फिर न जाए पानी, जानें बारिश के कितने आसार 

CSK Vs GT Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइंट्स के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाएगा. बारिश की वजह से मैच के रोमांच पर लगेगा ब्रेक?

CSK Vs GT Weather Report: चेन्नई और गुजरात के रोमांच पर कहीं फिर न जाए पानी, जानें बारिश के कितने आसार 

CSK Vs GT Weather Updates 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस आईपीएल सीजन (IPL 2023) का पहला मुकाबला खेला जाना है. हालांकि फैंस यह सोचकर परेशान हैं कि मैच को कहीं बारिश की वजह से रद्द नहीं करना पड़े. इस साल 4 साल बाद ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन हो रहा है और फैंस उत्सुकता से पहले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. गुरुवार को अहमदाबाद में बारिश हुई है और शुक्रवार की सुबह भी बादल मंडरा रहे थे. जानें कैसा है अहमदाबाद का मौसम और बारिश के कितने आसार हैं.

CSK Vs GT Weather Report
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) के बीच ओपनिंग सेरेमनी के बाद आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला जाएगा. शुक्रवार को भी अहमदाबाद के आसमान में बादल छाए हैं लेकिन मैच के समय तक बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मैच के दौरान बारिश नहीं होगी और तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा. ऐसे में फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बिना किसी रुकावट के पूरे 20-20 ओवर के मैच होंगे. 

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के गेंदबाजों ने चट्टोग्राम में बरपाया कहर, 50 के भीतर बांग्लादेश की आधी टीम को कर दिया ढेर

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राशिद खान, शिवम मावी, अल्जारी जोसफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल. 

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, अंबाति रायुडू, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह. 

यह भी पढ़ें: GT vs CSK मैच से पहले स्टेडियम में दिखेगा रश्मिका मंदाना का जलवा, धोनी और पंड्या के लिए कही ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement