Advertisement

CSK Vs GT Video: आखिरी ओवर में धोनी ने शानदार 6 के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की भी झड़ी, देखें कैप्टन कूल का कमाल

MS Dhoni 6 Video: महेंद्र सिंह धोनी जब खेल रहे हों तो हर कोई छक्का देखना चाहता है. 20वें ओवर में जोरदार छक्का जड़ने के साथ बनाए कई रिकॉर्ड भी.

CSK Vs GT Video: आखिरी ओवर में धोनी ने शानदार 6 के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की भी झड़ी, देखें कैप्टन कूल का कमाल

MS Dhoni 6 video Viral CSK Vs GT 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) के बीच आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में हर ओर धोनी-धोनी की आवाज आ रही थी. कैप्टन कूल जब बैटिंग के लिए उतरे तब भी फैंस उनका ही नाम ले रहे थे. 20वें ओवर में उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में छक्का लगाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके गगनचुंबी छक्के का वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. 

धोनी ने पूरे किए 200 छक्के 
आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए धोनी ने 200 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है. वह CSK के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: पहले ही मैच में ऋतुराज गायकवाड़ का तूफानी अंदाज देख फैंस बोले, 'धोनी के हीरो ने दिल खुश कर दिया'  

20वें ओवर में इस छक्के के साथ ही आईपीएल में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: जब भाई-बहन की दुश्मनी की गवाह बनी थी दुनिया, आउट होने पर बहन ने झूमकर किया था डांस  

पूरे मैदान में थला-थला का गूंजा शोर
धोनी के लिए पूरे मैदान में थला-थला गूंज रहा था और गगनचुंबी छक्के से उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया. 

सोशल मीडिया पर धोनी का छक्का देखकर फैंस कह रहे हैं कि यह मैच का सबसे रोमांचक पल था और पूरी तरह से पैसा वसूल भी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement