Advertisement

IPL 2023 के फाइनल में पहुंची CSK, MS Dhoni की कप्तानी की सोशल मीडिया पर देखें कैसे हो रही जयकार

CSK In IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी की वजह से छा गए हैं. 

IPL 2023 के फाइनल में पहुंची CSK, MS Dhoni की कप्तानी की सोशल मीडिया पर देखें कैसे हो रही जयकार

MS Dhoni Captaincy CSK Vs GT Highlights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी एक बार फिर आईपीएल 2023 के क्वालिफायर मुकाबले (CSK Vs GT Qualifier 1) में देखने को मिली. 172 रनों के टोटल को एमए चिदंबरम स्टेडियम ग्राउंड पर छोटा टोटल माना जाता है लेकिन धोनी की कप्तानी के दम पर सीएसके इसे बचाने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही चेन्नई फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सोशल मीडिया पर हर ओर धोनी ही छाए हुए हैं. 

10वीं बार फाइनल में पहुंची धोनी की टीम 
आईपीएल के 16 साल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है. अब तक सीएसके ने कुल 4 बार ट्रॉफी जीती है और इस बार पांचवीं बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करने का मौका है. 

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस को धूल चटा चेन्नई पहुंची फाइनल में, बड़े मुकाबले में फिसड्डी साबित हुई हार्दिक पंड्या की टीम   

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स नवें स्थान पर थी और टीम के प्रदर्शन और विवादों की वजह से फैंस काफी निराश थे. इस सीजन में धोनी की कप्तानी में एक बार फिर सीएसके खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: Shivam Dube हुए आउट तो धोनी की वाइफ का टूटा दिल, साक्षी का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान

सीएसके के फाइनल में पहुंचने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम्स और जोक्स भी शेयर हो रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement