Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023: आईपीएल नीलामी के लिए मंच तैयार, कब से लगेगी बोली और कैसे देखें लाइव सारी डिटेल जानें

IPL 2023 Auction Live Streaming: आईपीएल 2023 की नीलामी शुक्रवार को कोच्चि में होने वाली है. इस नीलामी को आप लाइव देखना चाहते हैं तो यहां डिटेल है.

IPL 2023: आईपीएल नीलामी के लिए मंच तैयार, कब से लगेगी बोली और कैसे देखें लाइव सारी डिटेल जानें

IPL 2023 Auction Live Streaming 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL 2023 Auction) शुक्रवार को कोच्चि में होगी. इसमें कुल 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. इस बार कई विदेशी खिलाड़ियों समेत भारतीय खिलाड़ियों के लिए कौन सी टीम बोली लगाएगी इसे देखने की उत्सुकता है. ह्यूज एडमीड्स नीलामी की प्रक्रिया संभालेंगे. दोपहर 2.30 बजे से नीलामी शुरू होगी जिसका लाइव प्रसारण भी देख सकत हैं.  यहां जानें नीलामी से जुड़ी डिटेल.

आईपीएल 2023 की नीलामी में इस बार कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी? 
आईपीएल 2023 में कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं. इनमें 132 खिलाड़ी विदेशी हैं. 

यह भी पढ़ें: जॉस बटलर हैं चहल के पापा और धनश्री के ससुर, चौंकिए नहीं वीडियो देखें  

IPL 2023 में कितने अनकैप्ड और कितने कैप्ड खिलाड़ी हैं? 
आईपीएल की इस बार की नीलामी में कुल 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि कुल 87 खिलाड़ियों को ही 10 फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं.    

IPL 2023 की नीलामी कितने बजे से शुरू होगी? 
आईपीएल 2023 की नीलामी दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में शुरू होगी. 

IPL 2023 Auction Live Telecast टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
नीलामी का टीवी पर लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. Jio Cinema ऐप पर भी आप आईपीएल नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: पहले दिन उमेश-अश्विन के सामने ढेर हुए बांग्लादेश के शेर, 227 रनों पर सिमटी पारी 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement