Advertisement

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के साथ टुक टुक एकेडमी के प्रेसिडेंट बने केएल राहुल, यकीन नहीं आता तो खुद देखें

KL Rahule Memes: पिछले कुछ वक्त से केएल राहुल के बुरे दिन चल रहे हैं क्योंकि क्रिकेट एक्सपर्ट उनकी आलोचना कर रहे और उन पर धुआंधार मीम्स बन रहे हैं. 

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के साथ टुक टुक एकेडमी के प्रेसिडेंट बने केएल राहुल, यकीन नहीं आता तो खुद देखें

KL Rahul Memes CSK Vs LSG Match

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK Vs LSG) के बीच सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 12 रनों से हार मिली है. इस हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना केएल राहुल की हो रही है. उनकी फॉर्म और कप्तानी दोनों पर ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मीम्स शेयर किए हैं. राहुल ने मैच में काफी धीमा खेला था और इसके बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके. 

केएल राहुल पर वायरल हो रहे मीम्स 
केएल राहुल पर मीम्स की बरसात हो रही है और एक से बढ़कर एक जोक शेयर किए जा रहे हैं. कुछ फैंस ऋतुराज गायकवाड़ के ऑरैंज कैप बनने पर भी केएल का मजाक उड़ा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: केकेआर को लगा बड़ा झटका, तूफानी ऑलराउंडर ने लिया टीम से अलग होने का फैसला

केएल राहुल की धीमी पारी के बाद उन्हें ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने टुक टुक एकेडमी का प्रेसिडेंट बना दिया है.

केएल राहुल के फैंस कुछ नहीं कह पा रहे हैं तो कुछ यूजर्स ने उनके मन की बात भी खुद ही कह दी है.  

यह भी पढ़ें: 2011 वर्ल्ड कप में जहां गिरा था धोनी का विजयी छक्का, वहीं विक्ट्री मेमोरियल बनाने की तैयारी

केएल राहुल की धीमी पारी से कुछ फैंस इतना नाराज हो गए हैं कि उन्हें खराब क्रिकेटर तक बता रहे हैं. बतौर कप्तान उनकी चेज करने की क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement