Advertisement

Mary Kom ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, मौज-मस्ती में दिखीं वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर-Video

महाकुंभ 2025 मेले में वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने गंगा नदी में डुबकी लगाई है, जिसके बाद उन्होंने पानी में खूब मौज-मस्ती भी की है.

Latest News
Mary Kom ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, मौज-मस्ती में दिखीं वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर-Video

mary kom

Add DNA as a Preferred Source

महाकुंभ मेले में 25 और 26 जनवरी को कई वीआईपी लोगों ने गंगा नदी डुबकी लगाई है. इस लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी महाकुंभ मेले में नजर आए थे. हालांकि मैरी कॉम ने महाकुंभ में खूब मौज-मस्ती की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने पानी के अंदर दौड़ भी लगाई है और मुक्केबाजी भी की. 

महाकुंब में डुबकी लगाने पहुंचीं मैरी कॉम

महाकुंभ 2025 मेला में वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम 25-26 जनवरी को बतौर वीआईपी गंगा नदी में डुबकी लगाई है. मैरी कॉम गंगा नदी में डुबकी लगाते समय बॉक्सिंग पंच लगाकर महफिल भी लूटती है. इसके अलावा वो गंगा में दौड़ती भी नजर आ रही है. आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि मैरी ने गंगा स्नान करते हुए कितना मौज-मस्ती की है. मैरी के फैंस उनका ये रूप देखकर काफी खुश हो रही है. इसी वजह से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मैरी कॉम ने महांकुभ को लेकर कही ये बात

मैरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं इस कुंभ मेले का हिस्सा बन सकी, जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं. व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि मेरे पास कोई शब्द नहीं है." बता दें कि मैरी कॉम ने पहली महिला मुक्केबाज है, जिन्होंने सबसे ज्यादा 6 बार वर्ल्ड चैंपियन खिताब जीता है.इसके अलावा वो 5 बार एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं. साल 2014 में मैरी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था और ऐसा करने वाली पहली महिला बॉक्सर बनी थीं. उसके बाद 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की पोती को डेट कर रहे हैं DSP Mohammed Siraj? 'मियां भाई' ने किया बड़ा खुलासा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement