Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Dipa Karmakar Retirement: गोल्ड मेडलिस्ट ने किया संन्यास का ऐलान, 2016 में मिल चुका है खेल रत्न

Dipa Karmakar Retirement: स्टार भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. दीपा को खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.

Latest News
Dipa Karmakar Retirement: गोल्ड मेडलिस्ट ने किया संन्यास का ऐलान, 2016 में मिल चुका है खेल रत्न

Dipa Karmakar Retirement

Add DNA as a Preferred Source

भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने अपने करियर को अलविदा कह दिया है. दीपा ने 7 अक्टूबर 2024 को संन्यास लेने का ऐलान किया है. हालांकि दीपा ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. इसके अलावा वो गोल्ड भी जीत चुकी है. साल 2016 में दीपा को खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है. इतना ही नहीं उन्हें साल 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है. हालांकि दीपा ने संन्यास लेते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इस फैसला का कारण भी बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है. 

दीपा करमाकर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने बहुत सोचने के बाद ये फैसला लिया है. मैं जिम्नास्टिक से संन्यास ले रही हूं. मेरे लिए ये फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. लेकिन अब संन्यास का वक्त आ गया है. जिम्नास्टिक मेरी लाइफ का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है. मुझे वो 5 साल की दीपा याद आ रही है. जब उसके बोला गया था कि कभी जिमनास्ट नहीं बन सकती है. आज मुझे मेरे अचीवमेंट्स देखकर बहुत गर्व महसूस होता है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी आखिरी जीत एशियम जिम्नास्टिक चैंपियनशिप आई थी. हालांकि उस दौरान मुझे लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूं. लेकिन कभी कभार हमारा शरीर बताता है कि अब आपको आराम की जरूरत है. लेकिन हमारा दिल इस बात को कभी नहीं मानता है.'

दीपा की उपलब्धियां

दीपा करमाकर ने एशियम चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड जीता था. वर्ल्ड कप में 2018 नें भी गोल्ड जीता था. इसके अलावा वर्ल्ड कप 2018 में ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया था. एशियन चैंपियनशिप 2015 में दीपा ने ब्रॉन्ज जीता था. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में दीपा ब्रॉन्ज जीतने में कामयाब हुई थी. हालांकि रियो ओलंपिक में दीपा गोल्ड से चूक गई थी और चौथे स्थान पर खत्म कर सकी थी.


यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान आएगा भारत! PCB चीफ का बड़ा दावा  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement