Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

अपने ही बेटे की फोटो देखकर युवराज सिंह ने पूछा “किसका बच्चा है ये”, पत्नी हेजल ने शेयर की थी फोटो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Yuvraj Singh ने देश को 2007 टी20 विश्व और 2011 विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Latest News
अपने ही बेटे की फोटो देखकर युवराज सिंह ने पूछा “किसका बच्चा है ये”, पत्नी हेजल ने शेयर की थी फोटो

Yuvraj Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को काफी खुशमिजाज माना जाता है. जब तक उन्होंने भारत के लिए खेला, वो अपने बल्ले के साथ-साथ अपने दोस्ताना रवैये के लिए भी चर्चा में रहे. संन्यास के बाद युवराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर उनका मजाकिया अंदाज देखा जाता रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही मंगलवार को युवराज सिंह ने कर दिया, जो वायरल हो गया.

क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट, एक ओवर में डाली जाती हैं 8 गेंद, 31 रन बनाते ही छोड़नी होती है क्रीज

युवराज की पत्नी हेजल कीच ने मंगलवार अपने बेटे के छह महीने के होने पर एक बहुत ही खुबसूरत पोस्ट शेयर की। हेजल ने अपने बेटे ओरियन कीच सिंह की एक तस्वीर को एक खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा "और इस तरह मेरी धूप की छोटी सी किरण 6 महीने की पूरी हुई! आपको हर रोज नए कौशल का पता लगाने और सीखने में खुशी होती है। मुझे अपनी मां बनाने के लिए धन्यवाद, यह एक ऐसी भूमिका है जिसे मैं संजो कर रखती हूं। हैप्पी 6 मंथ्स ओरियन।"

 

इस फोटो में युवराज के बेटे ने सफेद रंग का रोम्पर पहना हुआ है और प्यारी सी स्माइल दे रहा है। उसको देखकर कई स्टार्स ने फोटो को लाइक किया और हार्ट इमोजी भी शेयर की. लेकिन युवाराज सिंह ने इन सब के बीच सबसे मजेदार कमेंट किया और पूछा कि ये किसकी बच्चा है. आपको बता दें कि जनवरी में युवराज-हेजल ने अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी सुनाई थी और पिछले महीने ही नामकरण हुआ था. युवराज के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह है, जिसमें उनकी मां का नाम भी शामिल है.

राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार ध्वजवाहक बनेंगी PV Sindhu, गोल्ड कोस्ट में भी मिला था ये सम्मान

आपको बतां दे कि युवराज सिंह ने भारत को 2007 टी20 विश्व और 2011 विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. युवराज विध्वंशक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने संयम से भी बल्लेबाज़ी की है. साल 2017 में युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं. युवराज के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी कायम है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement