Advertisement

श्रेयस अय्यर ने मां के साथ मुंबई के इस पॉश इलाके में खरीदा घर, कीमत इतनी कि आ जाएंगी 5 लग्जरी कार

भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी मां के साथ मिलकर मुंबई के पॉश इलाके में करोड़ों रुपये इनवेस्ट किए हैं. उन्होंने यहां पर नया अपार्टमेंट खरीदा है.

Latest News
श्रेयस अय्यर ने मां के साथ मुंबई के इस पॉश इलाके में खरीदा घर, कीमत इतनी कि आ जाएंगी 5 लग्जरी कार
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी मां रोहिणी अय्यर के साथ मिलकर मुंबई में करोड़ों की प्रोपर्टी खरीदी है. हिंदुस्तान टाइम्स के की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में एक शानदारा अपार्टमेंट खरीदा है. श्रेयस अय्यर के इस नई घर की कीमत 2.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

श्रेयस अय्यर के इस नए घर का रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर को हुआ था. हाल ही में श्रेयस अय्यर को ईरानी कप 2024 के लिए मुंबई की टीम में चुना गया था. कागजी रिकॉर्ड के अनुसार बल्लेबाज का ये नया अपार्टमेंट वर्ली के आदर्श नगर में स्थित त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल के दूसरे फ्लोर पर है. 

श्रेयस अय्यर का नया फ्लैट 525 स्क्वायर फीट का है. इसकी कीमत 55,238 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है. दस्तावेज बताते हैं कि श्रेयस अय्यर द्वारा 19 सितंबर को 17.40 लाख रुपये की स्टैम्प ड्यूटी दी गई और उसके बाद 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर जमा किए गए थे. 


यह भी पढें- विराट कोहली के अलावा ये क्रिकेटर्स भी पहनते हैं जर्सी नंबर 18, देखें लिस्ट में किन दिग्गजों का नाम


ऐसा नहीं है कि श्रेयस अय्यर ने मुंबई में ये पहला घर खरीदा हो इसके पहले भी वह मायानगरी में घर खरीद चुके हैं. उन्होंने मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स में भी एक घर खरीदा हुआ है. उन्होंने सितंबर 2020 में द वर्ल्ड टावर्स के 48वें फ्लोर पर 2,380 स्क्वायर फीट का घर खरीदा था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement