Advertisement

आज घोड़ी चढ़ेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के Deepak Chahar, धोनी और कोहली होंगे बाराती!

दीपक और जया की शादी आगरा के जेपी होटल में होने वाली है. दोनों का रिसेप्शन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के कमल महल में होगा.

आज घोड़ी चढ़ेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के Deepak Chahar, धोनी और कोहली होंगे बाराती!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Deepak Chahar 1 जून को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज से शादी करने जा रहे हैं. यह शादी आगरा में हो रही है. उनके मेहमनों की लिस्ट में कई नामी गिरामी लोग शामिल हैं उम्मीद है कि धोनी भी शादी में शिरकत कर सकते हैं. दीपक और जया की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: मालिक की Girlfriend से ज्यादा वफादार निकला कुत्ता, ब्रेकअप हुआ तो घर के आगे पॉटी कर-करके लिया बदला

दीपक चाहर IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे. सीएसके ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि इंजरी के चलते दीपक आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. शादी की अपडेट की बात करें तो 31 जून को शाम को संगीत सेरेमनी हुई. इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई और भाभी की फोटो शेयर की है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक और जया की शादी आगरा के जेपी होटल में होने वाली है. दोनों का रिसेप्शन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के कमल महल में होगा. बता दें कि जया दिल्ली की रहने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral News: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत आई लड़की

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement