Advertisement

हिंदुस्तान से चांद तक की उड़ान पूरी, जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी और झूम उठा पूरा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने Chandrayan 3 को चांद के साउथ पोल पर लैंड करते हुए देखा, तो वीरेंद्र सहवाग से लेकर दिनेश कार्तिक तक ने ISRO को बधाई देते हुए ये बातें कही हैं.

हिंदुस्तान से चांद तक की उड़ान पूरी, जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी और झूम उठा पूरा भारत

indian cricket team virender sehwag bcci shares tweets on chandrayaan 3 moon landing

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत ने आज वो कर दिखाया, जो आज तक दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया. न रूस ना अमेरिका और न ही चीन. इतिहास के पन्नों में चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला हिंदुस्तान पहला देश बन गया. बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की. इससे देखने के लिए पूरा देश आज टीवी से चिपका हुआ था. डीएनए हिंदी के रीडर्स को भी इस ऐतिहासिक खबर की पल पल की जानकारी ले रहे थे. इस पल का गवाह भारत ही नहीं दुनिया के कई देश बने. भारत के बाहर रह रहे लोग भी इस पल को देखने के बाद गर्व से भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: चंद्रमेव जयते: चांद पर लहराया भारत का तिरंगा, पीएम मोदी बोले 'हमेशा हमेशा याद रहेगा ये दिन'

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली. यह एक ऐसी सफलता है जिसे न सिर्फ इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था. लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने पर लैंडर ने अपने सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल कर सतह की जांच की कि कोई बाधा तो नहीं है और फिर सॉफ्ट-लैंडिंग करने के लिए नीचे उतरना शुरू कर दिया. 

इस ऐतिहासिक पल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गर्व से झूम उठे. वह चंद्रयान की लैंडिंग के एक एक पल को देख रहे थे. आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस पल का गवाह बने. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें पहले खिलाड़ी लगातार टीवी स्क्रीन से चिपके हुए हैं उसके बाद वे सफल लैंडिंग के बाद एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं. 

इसके अलावा भारत के क्रिकेटर्स ने भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया और इसरो को बधाई दी. देखें किस खिलाड़ी ने क्या कहा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement