Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल खेलने हैं इतने मैच, यहां जानिए 2024 में अब कैसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के इस साल यानी 2024 में इतने मैच खेलने हैं और इन टीमों का सामना करना है.

Latest News
Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल खेलने हैं इतने मैच, यहां जानिए 2024 में अब कैसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Add DNA as a Preferred Source

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 19 सितंबर से टेस्ट से होगा. टीम इंडिया ने हाल ही में रोहित शर्मा की अगुवाई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है. उसके बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया था. हालांकि अब टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलनी है. लेकिन क्या आज जानते हैं कि इस साल भारत अब किन टीमों के खिलाफ कितने मैच खेलेगा. आइए जानते हैं कि 2024 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कैसा है. 

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल यानी 2024 में कुल 18 मैच खेलने हैं, जिसमें टेस्ट और टी20 मैच हैं. इस साल टीम को एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेलना है. टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 मिलाकर 5 मैच खेलने हैं, जिसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में टेस्ट सीरीज खेलना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारत को नंवबर में साउथ अफ्रीका से 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. उसके बाद टीम को नंवबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. 

इंग्लैंड के खिलाफ होगा नए साल का आगाज

भारतीय क्रिकेट टीम को अब 2024 में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है. हालांकि टीम को 2025 में इ्ंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से साल का आगाज करना है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी 2025 से खेली जाएगी. हालांकि साल 2024 में भारतीय टीम एक भी वनडे मैच नहीं खेलेगी. 

इस दिन होगी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की शुरुआत

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 की सीरीज खेलनी है, जिसमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहले खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज के पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा. वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर खेला जाएगा. वहीं दूसरा 9 अक्टूबर और तीसरा 12 अक्टूबर को खेला जाना है.


यह भी पढ़ें- MS Dhoni के बाद सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर Yograj Singh का बड़ा बयान, जानें क्या कहा  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement