Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Asia Cup 2023: एशिया कप में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, पाक क्रिकेट बोर्ड को करारा झटका 

Asia Cup 2023 Jay Shah: एशिया कप की मेजबानी करने की पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएगी.

Asia Cup 2023: एशिया कप में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, पाक क्रिकेट बोर्ड को करारा झटका 

Jay Shah On Asia Cup 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने कहा है कि एशिया कर न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान में 2023 एशिया कप खेलना था लेकिन अब पाक क्रिकेट बोर्ड का झटका लगा है. उनसे एशिया कप की मेजबानी छीन ली गई है. पहले ऐसी खबरें थी कि पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी की खबरों के बाद मीडिया में दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार है. 

Asia Cup खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया 
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि पाकिस्तान जाकर टीम इंडिया के खेलने का फैसला हम नहीं कर सकते हैं. यह फैसला सरकार को करना है और इस पर बोर्ड की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है. शाह ने यह जरूर कहा कि एशिया कप पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा और इसके लिए किसी न्यूट्रल वेन्यू की तलाश की जा रही है. इसके बाद से अटकलें जारी हैं कि एशिया कप 2023 का आयोजन एक बार फिर यूएई में हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: नामीबिया को हरा नीदरलैंड्स ने दर्ज की दूसरी जीत, पंजाब का लाल बना जीत का हीरो

एशिया कप में नहीं खेलेगी भारत? 
जय शाह के इस बयान के बाद से अटकलों का दौर जारी है. लोगों के मन में सवाल है कि क्या टीम इंडिया 2023 में होने वाले एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी या फिर वेन्यू बदला जाएगा. हालांकि अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है. ज्यादा संभावना इसी बात की है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्ता से लेकर किसी और वेन्यू पर कराया जा सकता है. इस बार भी मेजबानी श्रीलंका के पास थी लेकिन वहां के आंतरिक हालात और तनाव की स्थिति को देखते हुए यूएई में टूर्नामेंट कराया गया था. 

यह भी पढ़ें: करीम बेंजेमा ने 34 साल की उम्र में जीता बैलन डी'ओर, जानें रोनाल्डो की रैंकिंग 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement