Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

India vs Western Australia XI Live: सूर्या की फिफ्टी ने किया कमाल, भुवी-अर्शदीप ने चटकाए विकेट, टीम इंडिया ने 13 रनों से जीता मैच

IND vs WAUS T20: टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को पहले T20 WC वॉर्म अप मैच में 13 रनों से हराया. अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी से जीता भारत.

India vs Western Australia XI Live: सूर्या की फिफ्टी ने किया कमाल, भुवी-अर्शदीप ने चटकाए विकेट, टीम इंडिया ने 13 रनों से जीता मैच

ind vs aus warmup t20

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने पहले वॉर्म अप मैच में 13 रनों से हरा दिया है. सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन फिफ्टी और फिर अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की है. मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था जब कि रोहित शर्मा समेत बाकी खिलाड़ियों ने मैच खेला. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन वो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 11 के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन जोड़े. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा सस्ते में निपट गए. हालांकि सूर्याकुमार यादव की बदौलत टीम 158 रन के टोटल तक जरूर पहुंच गई.

सूर्या ने 35 गेंदों पर 52 रन की अच्छी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के लगाए. सूर्या के साथ-साथ हार्दिक पंड्या ने भी 20 गेंदों पर 29 रन और दीपक हुड्डा ने भी छोटी पर महत्वपूर्ण पारी खेली.

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी भारतीय गेंदबाजी के आगे ढेर ही दिखाई दिए. शुरू के 6 ओवर में ही सिर्फ 29 रन पर उसके 4 विकेट गिर गए. भुवनेश्वर और अर्शदीप ने दो-दो विकेट लेकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत मुश्किल कर दी. इसके बाद पांचवा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया. उस वक्त वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11 ओवर में 68 रन पर पांच विकेट था.

इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अच्छी वापसी की. आखिरी के पांच ओवर्स में 46 रन चाहिए थे. लेकिन अर्शदीप ने टीम को जरूरी ब्रेक-थ्रू दिलाया और जब युवा बल्लेबाज फैनिंग 59 रन पर थे तो उन्हें आउट कर दिया. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरने के बाद लक्ष्य हासिल करना उसके लिए और भी मुश्किल हो गया. अर्शदीप और भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने 13 रनों से जीत हासिल कर ली. अर्शदीप ने 3 ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और तीन विकेट लिए. जब कि भुवी और चहल ने दो-दो विकेट झटके.

यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान के धार्मिक भाषण का वीडियो वायरल, बोले- 'अल्लाह ही सबका...'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement