Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

World Cup 2022: दूसरे वॉर्मअप मैच में नहीं चले टीम इंडिया के धुरंधर, 36 रनों से मिली शर्मनाक हार

Team India warmup match: भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया को 36 रनों से हार मिली है. केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा.

World Cup 2022: दूसरे वॉर्मअप मैच में नहीं चले टीम इंडिया के धुरंधर, 36 रनों से मिली शर्मनाक हार

world cup 2022 warm up match

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया अपना दूसरा वॉर्मअप मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है. वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) से पहले तैयारियों के लिहाज से यह मैच अहम है. हालांकि अश्विन और हर्षल पटेल की अच्छी गेंदबाजी और केएल राहुल के अर्धशतक के बाद भी टीम इंडिया 36 रनों से हार गई है. शुरुआती ओवरों में भारतीय टीम की गेंदबाजी ढीली लग रही थी और एक समय ऐसा लग रहा था कि स्कोर कम से कम 180 तो पहुंचेगा. हालांकि इसके बाद हर्षल पटेल और आर अश्विन ने अच्छा कमबैक किया. अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला था. गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया. 

अश्विन की फिरकी का चला जादू, राहुल का अर्धशतक
भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच वाका की पिच पर दूसरा वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। भारत को पहले गेंदबाजी का मौका मिला और पहले छह ओवरों में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने महज एक विकेट पर 54 रन ठोक डाले थे. केएल राहुल ने 55 गेंद में 74 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा. 

इस शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाजों का आज दिन नहीं है और कम से कम 190 से ऊपर का टारगेट तो टीम इंडिया को मिलेगा ही. हालांकि आर अश्विन और हर्षल पटेल ने टीम को संकट से निकाला था. आर अश्विन ने 17वें ओवर में महज दो रन देकर तीन विकेट निकाले.

यह भी पढ़ें: भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्रैक्टिस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखनी है? यहां है सारी डिटेल 

अक्षर पटेल रहे किफायती लेकिन विकेट नहीं मिला 
इस ओवर से पहले हालांकि अश्विन की भी जमकर पिटाई हुई थी. अक्षर पटेल के खाते में भले ही विकेट नहीं आया लेकिन उन्होंने तीन ओवर में 22 रन ही खर्चे थे. हर्षल पटेल ने पहले मैच में पिटाई के बाद दमदार वापसी की. हर्षल ने पिछले वॉर्म-अप मैच में 49 रन लुटाए थे लेकिन इस मैच में चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट निकाले हैं. 

यह भी पढ़ें: पाक कप्तान बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, जानें डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement