Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Thailand Live Streaming: भारत और थाईलैंड के बीच Live मुकाबला कहां देखें, जानें डिटेल 

Ind Vs Thailand Semifinal: भारत और थाईलैंड के बीच आज एशिया कप का सेमीफाइनल मैच चल रहा है. लाइव मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं, जानें सारी डिटेल यहां.

Ind Vs Thailand Live Streaming: भारत और थाईलैंड के बीच Live मुकाबला कहां देखें, जानें डिटेल 

india vs thailand asia cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल (India vs Thailand, Women's Asia Cup) मुकाबला चल रहा है.  इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको सारी डिटेल बताएंगे कि कैसे और कहां मैच देख सकते हैं. साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह मैच आप लाइव फ्री में भी देख सकते हैं. 

कब होगा भारत और थाईलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला? 
भारत आज अपना सेमीफाइनल मैच थाईलैंड के साथ खेलने जा रही है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गया है. 

इस मैच को इन 3 तरीकों से आप फ्री में भी देख सकते हैं: 
आप Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर आसानी से मैच देख सकते हैं. 
अगर आप जियो यूजर्स हैं तो My Jio App को डाउनलोड करें और  उसके लाइव टीवी चैनल पर स्टार स्पोर्ट 1 या 3 पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देख सकते हैं.
एयरटेल के कस्टमर हैं तो आपको Airtel Xtream App को डाउनलोड करके उसके लाइव टीवी चैनल पर स्टार स्पोर्ट 1 या 3 पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की गाड़ी के क्रिस गेल ने कुछ सेकंड में बढ़ा दिए 3x दाम, देखें वीडियो  

अभी मैच में ऐसी है स्थिति
महिला एशिया कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और थाइलैंड के बीच बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने थाइलैंड को लीग राउंड के दौरान 37 रनों पर ऑलआउट किया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 149 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम महिला एशिया कप जीतकर ही घर लौटेगी. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की वेटलिफ्टिंग का वीडियो बनाया सूर्या भाऊ ने, देखकर देंगे फिटनेस की दाद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement