Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

India vs Sri Lanka: वो 6 टेस्ट मैच, जिनमें सबसे बड़े अंतर से जीत मिली, जानिए दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Sri Lanka: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने श्रीलंका पर दबदबा बनाए रखा है. नवंबर 2017 में भारत ने श्रीलंका को सबसे बड़े अंतर से हराया था.

Latest News
India vs Sri Lanka: वो 6 टेस्ट मैच, जिनमें सबसे बड़े अंतर से जीत मिली, जानिए दोनों टीमों के आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी है. (फोटो- IANS)

Add DNA as a Preferred Source
  • भारत और श्रीलंका के बीच कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं
  • भारत ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं
  • श्रीलंका अब तक भारत से केवल 7 मैच जीत पाया है

India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. भारतीय टीम इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. पहला मैच गाले में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए ये सीरीज अहम है क्योंकि इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स भी दांव पर हैं. भारत WTC 2025-27 की स्टैंडिंग में 52  प्वाइंट्स और 48.15  प्वाइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन टीम की कोशिश दोनों मैच जीतने की होगी.

भारत और श्रीलंका के आंकड़े क्या कहते हैं?

टेस्ट क्रिकेट में भारत ने श्रीलंका पर दबदबा बनाए रखा है. भारत और श्रीलंका के बीच साल 1982 से अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. श्रीलंका केवल 7 मैच जीत पाया है. आइए, उन मुकाबलों के बारे में जानते हैं, जिनमें सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की गई.

सबसे बड़े अंतर से जीत वाले मैच

पारी और 239 रन से जीत: जुलाई 2008 में श्रीलंका ने टीम इंडिया के को पारी और 239 रन के बड़े अंतर से हराया था. लेकिन, नवंबर 2017 में भारत ने इसका बदला ले लिया. भारत ने नागपुर में श्रीलंका को इसी अंतर से धूल चटाई थी. 

पारी और 222 रन से जीत:  मार्च 2022 में भारत ने मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. भारत ने रवींद्र जडेजा (नाबाद 175) की बदौलत पहली पारी 574/8 के स्कोर पर घोषित की. इसके जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 174 रन पर सिमट गई. अगली पारी में मेहमान टीम सिर्फ 178 रन पर ढेर हो गई. 'प्लेयर ऑफ द मैच' रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किए.

पारी और 171 रन से जीत: भारत ने अगस्त 2017 में पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम किया था. इस मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पंड्या (108) की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में 487 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर सिमट गई. इस टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. दूसरी पारी में मेजबान टीम सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई.

पारी और 144 रन से जीत: नवंबर 2009 में कानपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. टीम इंडिया ने पहली पारी में 642 रन बनाए. इस दौरान गौतम गंभीर (167), वीरेंद्र सहवाग (131) और राहुल द्रविड़ (144) ने शतक लगाए. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 229 रन पर ढेर हो गई. अगली पारी में यह टीम सिर्फ 269 रन ही जुटा सकी.

पारी और 119 रन से जीत: यह मुकाबला जनवरी 1994 में लखनऊ में खेला गया था, जिसकी पहली पारी में नवजोत सिंह सिद्धू (124) और सचिन तेंदुलकर (142) के शतक के दम पर भारत ने 511 रनों का पहाड़ खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 218 रन पर सिमट गई. फॉलोऑन खेलने को मजबूर होने के बाद मेहमान टीम दूसरी पारी में 174 रन से ज्यादा नहीं बना सकी. भारत ने यह मैच पारी के अंतर से अपने नाम किया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement