Advertisement

India vs South Africa Playing 11: ये है टीम इंडिया का प्लेइंग 11? अब नहीं साउथ अफ्रीका की खैर

पर्थ में खेला जाने वाला भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. जितने वाली टीम की सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.

India vs South Africa Playing 11: ये है टीम इंडिया का प्लेइंग 11? अब नहीं साउथ अफ्रीका की खैर

IND vs SA Playing 11

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना लगातार तीसरा मुकाबले जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से खेला जाएगा और टॉस 4 बजे होगा. हालांकि टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं हाने वाला है. साउथ अफ्रीका की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पलक झपकते ही मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं. ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

IND vs SA Perth Pitch Report: कम रन बनाकर भी जीत सकती है टीम इंडिया, जानें मैच से पहले पिच का हाल

जीत हासिल करने के लिए रोहित शर्मा अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा होंगे तो वन डाउन पर विराट कोहली आएंगे.मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो अक्षर पटेल और आर अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट को संभालेंगे. तेज गेंदबाजी की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार करेंगे, जिसमें मोहम्मद शमी और अर्शदीप की भुमिका सबसे अहम रहेगी. 

कहर बरपाने के लिए तैयार हैं ये अफ्रीकी गेंदबाज, बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. भारत के खिलाफ वो अपनी फॉर्म तलाशते हुए नजर आ सकते हैं. क्विंटन डी कॉक उनका साथ निभाएंगे. राइली रूसो, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज मध्यक्रम को मजबूत करेंगे तो वेन पार्नेल और एनरिक नोर्किया आखिरी में आकर गेंदबाजों की कुटाई कर सकते हैं. केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और मार्को यानसन पर गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी. 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्किया, तबरेज शम्सी और मार्को यानसन.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement