स्पोर्ट्स
India vs South Africa 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 आज (10 नवंबर) गकेबरहा में खेला जाना है. यहां जानिए वेदर रिपोर्ट.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 4 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई है. 8 नवंबर (शुक्रवार) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. अब भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच आज गकेबरहा में खेला जाना है. आइए जानते हैं मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वेदर रिपोर्ट
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच पर मौसम की मार पड़ सकती है. दोपहर में बारिश की 84 प्रतिशत संभावना है. भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. बारिश की आशंका को देखते हुए मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. मैच के दौरान तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दूसरी पारी में भी बारिश की आशंका जताई गई है. गकेबरहा में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. एक्यूवेदर के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज गेंदबाज घातक साबित हो सकते हैं.
गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले साल भी टी20 मुकाबला खेला गया था. उस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था, जो टीम इंडिया को भारी पड़ गया था. 19.3 ओवर में भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश आ गई और साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. देखना होगा कि इस बार बारिश किसका खेल खराब करती है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.