Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सरकार की मुहर, एशिया कप में होगा महामुकाबला, बाइलेट्रल सीरीज पर भी आया बड़ा अपडेट

India vs Pakistan: भारत सरकार ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को मंजूरी दे दी है. यह महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. सरकार ने बाइलेट्रल सीरीज को लेकर भी एक बाद अपडेट दिया है.

Latest News
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सरकार की मुहर, एशिया कप में होगा महामुकाबला, बाइलेट्रल सीरीज पर भी आया बड़ा अपडेट

India vs Pakistan

Add DNA as a Preferred Source

India vs Pakistan Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मैच को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है.  भारत सरकार ने इस मामले में बीसीसीआई को हरी झंडी दे दी है.  इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब एक महामुकाबला तय है.  पिछले कुछ समय से लगातार इस मामले को लेकर बहस चल रही थी. बताते चलें यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा.  हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) अब किसी भी हाल में नहीं होगी. 

कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं

खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नई नीति के तहत भारत अब पाकिस्तान के खिलाफ कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेलेगा. इसका मतलब है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की सरजमीं पर कदम नहीं रखेगी और न ही पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत में किसी खेल आयोजन का हिस्सा बन पाएंगे. लेकिन मल्टीनेशन टूर्नामेंट्स जैसे एशिया कप या वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच टक्कर जारी रहेगी. 

दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था

दरअसल, इस फैसले के पीछे हालिया घटनाओं का भी बड़ा असर माना जा रहा है.  गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था.  दोनों देशों के बीच चार दिनों तक युद्ध जैसी स्थिति भी बन गई थी. इस वजह से यह आशंका थी कि शायद भारत-पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप से हट सकता है. मगर अब खेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट में भारत अपनी भागीदारी निभाएगा. 


यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर्स को अब पास करना होगा Bronco Test, यो-यो टेस्ट के रहते क्यों पड़ी इसकी जरूरत?


मिली जानकारी के अनुसार सरकार की नई पॉलिसी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी खेलों में लागू होगी. यानी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में तभी भिड़ेंगे जब किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे. घरेलू स्तर पर दोनों देशों के बीच खेल संबंध पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं. बताते चलें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने बीसीसीआई और सरकार से लगातार मांग कर रही थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच नहीं होनी चाहिए.  सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर गहमा-गहमी की स्थिति नजर आ रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement