Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

India vs Pakistan Asia Cup match tickets: अभी मिल रही है टिकट, इस तरह जल्दी से कर सकते हैं बुक

India vs Pakistan Asia Cup tickets available book now: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच की टिकट अभी मिल रही है. जानें कैसे करा सकते हैं बुक

India vs Pakistan Asia Cup match tickets: अभी मिल रही है टिकट, इस तरह जल्दी से कर सकते हैं बुक

भारत vs पाकिस्तान टिकट बुक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप 2022 में महामुकाबला होना है. हर कोई इस मैच को देखने के इंतजार में है और टिकट व मैच के पास के लिए हर तरह का जुगाड़ भिड़ाने में लगा है. लेकिन ये मैच India vs Pakistan 2022 का मैच है. ऐसे में इस मैच की टिकट किसी को आसानी से मिल जाए, भला ऐसा कैसे मुमकिन होगा.

भारत-पाकिस्तान मैच की टिक्ट्स की इतनी ज्यादा डिमांड है कि कुछ ही मिनटों में ये सोल्ड आउट हो गई. यही नहीं यूएई की एक पॉपुलर वेबसाइट (Platinumlist.net) जो इस मैच की टिकट बेच रही थी, उसे ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए बड़ी मशक्कत भी झेलनी पड़ी. 15 अगस्त को शाम 7.30 बजे जैसे ही टिकटों की सेल शुरू हुई उसके कुछ ही मिनटों में ये सोल्ड आउट हो गई. टिकट ना मिलने से अब भारत और पाकिस्तान दोनों के ही फैंस बेहद उदास हैं. एक शख्स ने कहा है कि यूएई में वैसे ही इतने बड़े मैच नहीं होते ऊपर से उसकी टिकट भी ना मिले तो दुख होता है. लेकिन अभी भी टिकट खरीदना का मौका आपके पास है...

Ind vs Pak T20 tickets booking: कैसे बुक करें भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच की टिकट, यहां पढ़ें

दोबारा कब शुरू होगी टिकट बुकिंग

पहले बैच में टिकट की बिक्री में देरी होने और फिर 15 अगस्त को बिक्री शुरू होते ही झट से टिकट खत्म होने से जो लोग दुखी थे, उनके पास अभी भी एक और मौका है. क्योंकि दूसरे बैच की टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. Platinumlist.net, जिस वेबसाइट पर टिकट मिल रही है, उसने ट्विटर पर जानकारी दी है कि दूसरे बैच की टिकट बुकिंग कब से शुरू हो चुकी है और दूसरे राउंड में आप कैसे और कब टिकट बुक करा सकते हैं.

ट्वीट में कई तरह जानकारी दी गई है जैसे आप इस लिंक - https://dubai.platinumlist.net/event-tickets/84448/asia-cup-2022-dubai-international-stadium पर क्लिक कर टिकट बुक करा सकते हैं.

17 अगस्त सुबह 10 बजे से टिकट की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है. लेकिन ज्यादा डिमांड होने के चलते टिकट 'फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व' के हिसाब से मिल रही है. साथ ही India vs Pakistan मैच की टिकट अब आपको दूसरे मैचों के पैकेज के साथ ही मिलेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement