Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

India Vs New Zealand ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज टीवी पर देख पाएंगे या नहीं? जानें सारी डिटेल 

India Vs New Zealand ODI live streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे सीरीज 25 नवंबर से शुरू हो रही है. लाइव टेलीकास्ट डिटेल जानें यहां.

India Vs New Zealand ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज टीवी पर देख पाएंगे या नहीं? जानें सारी डिटेल 

Ind Vs Nz odi Live Streaming details

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs Nz ODI) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 25 नवंबर से शुरू हो रही है. इससे पहले 3 टी20 मैचों का प्रसारण सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स पर किया गया था और किसी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं हुआ था. फैंस यही सोच रहे हैं कि वनडे मुकाबलों का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं. अगर आपका भी यही सवाल है तो हमारे पास आपके लिए सारे जवाब यहां मौजूद है. अगर आप फ्री में मैच का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो उसका जवाब भी यहां मिलेगा.

India Vs New Zealand ODI live streaming
न्यूजीलैंड बनाम भारत (Ind Vs Nz) वनडे मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है. डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा किसी और चैनल पर मैच का प्रसारण नहीं किया जाएगा. सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर भी देख सकते हैं. हालांकि यहां मैच का लुत्फ लेने के लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो को दिखाया बाहर का रास्ता, फुटबॉलर ने याद दिलाया पुराना दर्द!

3 वनडे मैचों की कप्तानी शिखर धवन करेंगे
पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मैच 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में भी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार्स इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. वनडे सीरीज में भी उप-कप्तान ऋषभ पंत हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: LSG ने कर दिया रिलीज तो मनीष पांडे का छलका दर्द, 'एक कॉल तक नहीं किया...'     

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement