Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Nz Free Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा वनडे बिना पैसे खर्च किए देखना है तो यहां मिलेगी काम की जानकारी 

India Vs New zealand Free Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. फ्री में लाइव मैच देखना है तो ये है डिटेल.

Ind Vs Nz Free Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा वनडे बिना पैसे खर्च किए देखना है तो यहां मिलेगी काम की जानकारी 

Ind Vs Nz 3rd odi Free Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे (India Vs New zealand 3rd ODI) मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज जीतने से पहले ही चूक गई है और अगर शिखर धवन की कप्तानी में टीम यह मैच जीतती है तो बराबरी पर सीरीज खत्म होगी. इस अहम मुकाबले को आप बिना सब्सक्रिप्शन के पैसे खर्च किए फ्री में देखना चाहते हैं तो यहां आपके लिए सारी डिटेल है. रोमांचक मुकाबले का लुत्फ आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं. 

India Vs New zealand Free Live Streaming
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime) पर किया जा रहा है. यहां आप लाइव कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. अमेजन प्राइम पर मैच देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना भी जरूरी है. अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तब भी आप मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स के पास है. डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लुत्फ लेने के लिए डीडी फ्री डिश होना चाहिए. यहां हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च में सीरीज बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, पिच कैसे बदलेगी गेम?  

सीरीज का आखिरी वनडे कब से शुरू होगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज से पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज भी हुई थी. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज जीती थी. अब शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे मैच खेल रही है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. तीसरा और निर्णायक मुकाबला अब बुधवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. इस सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs Nz: बिना मैच खेले ही हार जाएगी टीम इंडिया! जानें क्यों है भगवान भरोसे मुकाबला  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement