Advertisement

India Vs England मैच से पहले बुरी खबर! रोहित शर्मा की कलाई में लगी चोट

Rohit Sharma Injury: गुरुवार को होने वाली भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले भारत को झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान आज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए.

India Vs England मैच से पहले बुरी खबर! रोहित शर्मा की कलाई में लगी चोट

रोहित शर्मा चोटिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे T20 वर्ल्ड कप से भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है. आज प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए. रोहित शर्मा बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तभी एक गेंद उनकी बाएं हाथ की कलाई पर आकर लगी, इसके बाद रोहित ने अभ्यास रोक दिया.

ज़ी मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में अभी टीम इंडिया ने नहीं बताया है. चोट लगने के बाद रोहित शर्मा आइस पैक लगाकर रेस्ट करते नजर आए. अगर चोट की वजह रोहित शर्मा गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा. रोहित शर्मा को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है.

पढ़ें- गेंदबाजों पर कैसे कहर बनकर टूट रहे हैं सूर्या, वीडियो देख आपको भी पता चल जाएगा सीक्रेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा एस रघु की थ्रो डाउन का सामना कर रहे थे. इसी दौरान एक शार्ट बॉल उनके सीधे हाथ की कलाई पर आकर लगी और वो दर्द से कराह उठे और तुरंत अभ्यास छोड़ दिया. चोट लगने के बाद रोहित शर्मा आइस पैक लगाकर बैठे नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे पर दर्द साफ तौर पर दिखाई दे रहा था. 

पढ़ें- पंत आउट कार्तिक इन, कौन रहेगा टीम में कोच राहुल द्रविड़ का जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement