Advertisement

IND VS ENG: भारत के खिलाफ खूंखार बल्लेबाज ने किया डेब्यू, डेढ़ महीने पहले ही बना था पिता, ऐसे मिली टीम में जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला है.

IND VS ENG: भारत के खिलाफ खूंखार बल्लेबाज ने किया डेब्यू, डेढ़ महीने पहले ही बना था पिता, ऐसे मिली टीम में जगह
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां दोनों ही टीमें ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए हैं. इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कल ही कर दिया था. लेकिन अचानक जैकब बेथेल के चोटिल होने पर इंग्लैंड को एक खिलाड़ी को डेब्यू करवाना पड़ा. जो इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे में पहले कमाल दिखा चुका है. 

मैच से ठीक पहले मिली डेब्यू कैप

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को डेब्यू कैप मिल गई. वो इंग्लैंड के इससे पहले टेस्ट और वनडे क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. 

 

जेमी स्मिथ के लिए ये डेब्यू इसलिए खास है क्योंकि डेढ़ महीने पहले ही वो पिता बने थे. पिता बनाने के बाद वो अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला रहे हैं. जोकि उनका टी20 डेब्यू मुकाबला है. जेमी को डेब्यू कैप गंस एटकिंसन ने दिया. जो दूसरा टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं. 

टेस्ट और वनडे में कैसा है रिकॉर्ड

जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मैच खेले है. जिसमें उनके बल्ले से 42.5 की औसत से 637 रन देखने को मिले हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है.

वही वनडे क्रिकेट में स्मिथ का प्रदर्शन ठीक - ठाक रहा है. उन्होंने 7 एकदिवसीय मैच में 22.2 की औसत से सिर्फ 133 रन बनाए हैं.  जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 49 रन है. 

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement