Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ब्राजील के बाद भारत की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 की सनसनी टीम से! स्पेन-अर्जेंटीना को दी थी कड़ी टक्कर

India vs Cape Verde Friendly Match: ब्राजील के खिलाफ प्रस्तावित ऐतिहासिक मुकाबले के बीच, भारतीय फुटबॉल टीम के 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के दौरान केप वर्डे की मेजबानी करने की संभावना है.

Latest News
ब्राजील के बाद भारत की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 की सनसनी टीम से! स्पेन-अर्जेंटीना को दी थी कड़ी टक्कर

केप वर्डे की मेजबानी कर सकता है भारत (Image Source- IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो भारतीय फुटबॉल टीम यानी ब्लू टाइगर्स जल्द ही हाल ही में फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली केप वर्डे (Cape Verde) की टीम की मेजबानी कर सकती है. यह खास मुकाबला 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच खेला जा सकता है.

बताया जा रहा है कि यह मैच कोलकाता में 3 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ होने वाले भारत के बड़े दोस्ताना मैच के ठीक पहले या बाद में आयोजित हो सकता है. फिलहाल इस मुकाबले की तारीख और मैदान को लेकर बातचीत चल रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारतीय फैंस को यह ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा. 

फीफा वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

आधिकारिक मुहर लगते ही वेन्यू और सही तारीख का ऐलान भी कर दिया जाएगा. अगर केप वर्डे की बात करें तो इस छोटे से अफ्रीकी देश ने 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में जो किया, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. मौजूदा समय में फीफा रैंकिंग में 64वें पायदान पर मौजूद केप वर्डे की टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. 

आसानी से राउंड ऑफ 32 में बनाई थी जगह

अपने पहले ही टूर्नामेंट में इस टीम ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा और आसानी से राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. ग्रुप स्टेज के दौरान केप वर्डे ने विश्व विजेता बनी स्पेन की मजबूत टीम को बिना किसी गोल के 0-0 की बराबरी पर रोक दिया था. इसके बाद उरुग्वे जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला और सऊदी अरब के खिलाफ भी मैच 0-0 से बराबर रखा. 

अर्जेंटीना को दी थी कड़ी टक्कर

हालांकि, नॉकआउट दौर में उनका शानदार सफर तत्कालीन चैंपियन अर्जेंटीना के हाथों खत्म हुआ, लेकिन केप वर्डे ने उन्हें भी आसानी से जीतने नहीं दिया. पूरे मैच में दो बार पिछड़ने के बाद केप वर्डे ने जबर्दस्त वापसी की और आखिरकार एक्स्ट्रा टाइम में जाकर अर्जेंटीना 3-2 से यह मुकाबला जीत पाई.

केप वर्डे की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि यह वर्ल्ड कप इतिहास में जगह बनाने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश है. साथ ही, आइसलैंड के बाद यह दूसरी सबसे कम आबादी वाला मुल्क है जिसने फुटबॉल के इस सबसे बड़े महाकुंभ में कदम रखा और पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया. ऐसे में भारतीय मैदान पर उनका आना फुटबॉल फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें- Test में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज, ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं धोनी का रिकॉर्ड

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement