Advertisement

IND vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने मीरपुर में उतरेगी Team India, जानें कहां देखें Live

IND vs BAN 2nd Test live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से मीरपुर में खेला जाएगा. जानें कहां देखें Live...

IND vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने मीरपुर में उतरेगी Team India, जानें कहां देखें Live

india vs bangladesh mirpur 2nd test cricket live streaming and live telecast know all details

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला मीरपुर (Mirpur Test) में गुरुवार से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चारों खाने चित्त किया था. अब दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया (Team India) जीत दर्ज कर सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और फिर से मीरपुर में अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसका सीधा प्रसारण आप भारत में भी देख सकेंगे. 

बांग्लादेश के स्पिनर्स होंगे हावी या भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तबाही, कैसी होगी मीरपुर की पिच

बांग्लादेश की टीम आज तक भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. भारतीय टीम इस टेस्ट में हार नहीं सकती. अगर बहुत बड़ा उलटफेर भी होता है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर हो जाएगा. हालांकि जिस फॉर्म में भारतीय टीम है उसे देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है. मीरपुर की पिच पर तीसरे दिन के बाद स्पिनर्स हावी हो जाएंगे ऐसे में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवि अश्विन की फिरकी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज नाचते नजर आ सकते हैं. 

कहां देखें IND vs BAN 2nd Test 

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज की दूसरा और आखिरी टेस्ट मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा और सब्सक्रिप्शन लेना होगा. 

जहां है MS Dhoni का साइन, वहां Ishan Kishan नहीं देंगे ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, सौरभ कुमार, श्रीकर भरत और अभिमन्यु ईश्वरन.

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, यासिर अली, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, नसूम अहमद, तस्किन अहमद, महमूदुल हसन जॉय, रेजौर रहमान राजा और मोमिनुल हक.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement