Advertisement

IND vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश के सामने होगी भारत की चुनौती, जानिए कहां फ्री में देख सकेंगे लाइव मैच?

IND vs BAN Live Streaming: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी.

IND vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश के सामने होगी भारत की चुनौती, जानिए कहां फ्री में देख सकेंगे लाइव मैच?

ind vs ban world cup 2023 india vs bangladesh live streaming virat kohli shakib al hasan
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला 18 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ जीतकर टीम इंडिया टॉप पर बने रहने की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में अपनी वापसी करना चाहेगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. क्योंकि बांग्लादेश के सामने भारत जैसी मजबूत टीम की चुनौती होगी. चलिए जानते हैं कि इस मैच को लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कहां होगी?

यह भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश को हराकर भारत दर्ज करेगा लगातार चौथी जीत? जानें पिच का हाल


कितने बजे खेला जाएगा IND vs BAN मुकाबला?

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत बनाम बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे खेला जाना है.

कहां खेला जाएगा IND vs BAN मुकाबला?

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टोडियम में खेला जाएगा. 

टीवी पर कहां देख सकेंगे  IND vs BAN का लाइव मैच?

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम बांग्लादेश  मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स HD1 और स्टार स्पोर्ट्स HD2 पर लाइव देख सकते हैं

कहां होगी IND vs BAN मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी और सभी मोबाइल यूर्जस इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बांग्लादेश की टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement